ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोरिया इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी और एनजीओ एशिया फाउंडेशन ने एक अध्ययन में पाया कि,भोपाल, ग्वालियर और जोधपुर में करीब 90 फीसदी महिलाएं सुनसान और असुरक्षित इलाकों की वजह से वहां सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। इस अध्ययन में मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर और जोधपुर, में किए गए 219 सर्वेक्षणों को शामिल किया गया है। एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि अविवाहित महिलाओं और छात्राओं को यहां यौन उत्पीड़न का अधिक खतरा है।
अध्ययन के मुताबिक 89 फीसदी महिलाओं ने कहा कि, उन्हें सुनसान इलाकों की वजह से असुरक्षित महसूस होता है। 63 फीसदी महिलाओं ने कहा है कि बस या गाड़ियों के लगभग खाली होने की वजह से उन्हें डर लगता है 86 फीसदी महिलाओं ने कहा है कि आसपास शराब की बिक्री की वजह से असुरक्षित महसूस करती हैं।
अध्ययन में ये भी कहा गया कि घूरना, पीछा करना, फब्तियां कसना जैसी घटनाएं भी बढ़ी हैं लेकिन इन्हें यौन उत्पीड़न जितना गंभीर नहीं माना जाता है।


