‘चरित्र पर उंगली उठाने की बजाय पुलिस साथ देती तो शायद बच जाती डॉक्टर की जान’

ऑनलाइन  डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूड: हैदराबाद में हुए रेप और मर्डर से जहां पूरा देश दहला हुआ है, वहीं पुलिस की शर्मनाक चेहरा भी सामने आया…

ऑनलाइन  डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूड: हैदराबाद में हुए रेप और मर्डर से जहां पूरा देश दहला हुआ है, वहीं पुलिस की शर्मनाक चेहरा भी सामने आया है। पुलिस ने शिकायत लिखने और डॉक्टर को ढूंढने की बजाय उसके परिवार वालों को एक थाने से दूसरे थाने पर चक्कर लगाने के लिए मजबूर किया। जब डॉक्टर दरिंदों के बीच में फंसी मदद के लिए तड़प रही थी, उस समय पुलिस ने डॉक्टर का चरित्र हनन कर उसके पिता को बेइज्जत किया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे कहा कि उनकी बेटी किसी के साथ भाग गई होगी। परिजनों का आरोप है कि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती हो बेटी को बचाया जा सकता था।

POLICE
परिजनों ने बताया कि मृतिक के पिता पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाते रहे कि बेटी को ढूंढने के लिए कोई उचित कार्रवाई करें लेकिन पुलिस इसे टालती रही। सुबह 3 बजे तक यही चलता रहा। इसके बाद डॉक्टर को ढूंढने के लिए पिता के साथ दो कांस्टेबल भेजे गए, लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *