ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर के गांव में बुजुर्ग किसान दम्पति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसमें घर के कमरे में ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई।
वहीं पडौसियों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने की वजह घर में बेटे से चल रहे विवादों को बताया जा रहा हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

