इस बीजेपी सांसद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सांसद के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। वहीं अब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने साध्वी के बयान पर जगह-जगह प्रदर्शन किया और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर इंदौर कोतवाली पुलिस में देशद्रोह की शिकायत की।

क्या था पूरा मामला जाने साध्वी प्रज्ञा का बयान

बतादें कि लोकसभा में एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद ए राजा नाथूराम गोडसे के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को क्यों मारा, तो दूसरी तरफ साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें टोकते हुए कहा कि, आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *