भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं- अनिल विज

ऑनालइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधानसभा में दिए अपने विशाल हरियाणा वले बयान के कारण चर्चाओं में आ गए हैं और बीजेपी की…

ऑनालइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधानसभा में दिए अपने विशाल हरियाणा वले बयान के कारण चर्चाओं में आ गए हैं और बीजेपी की तीखी प्रतिक्रियाओं का शिकार हो गए हैं। बता दें, हुड्डा ने विधानसभा में कहा कि विशाल हरियाणा बनाया जाए और दिल्‍ली इसकी राजधानी हो। बेजीपी ने हुड्डा के इस प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

ANIL VIJ

इसी कड़ी में मनोहर कैबिनेट के गब्बर और प्रदेश गृहमंत्री अनिल विज ने भूपेंद्र सिंह पर निशाना साधा है। अनिल विज  ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हैं, इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं। विज ने आगे कहा कि हुड्डा ने विशाल हरियाणा की बात करके राजधानी चंडीगढ़ पर हरियाणा के दावे को कमजोर किया है। इससे साफ है कि कांग्रेस ने हरियाणा के लिए चंडीगढ़ पर दावा छोड़ दिया है यह कांग्रेस की असलियत को स्‍पष्‍ट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *