ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना से देहरादून जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना देर रात सेंट्रल जेल पुल की है। जिसमें कार में सवार चार लोगों की मौत मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल में भेज दिया। जांच अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना देर रात 1 बजे के लगभग की है। उनका कहना है कि मृतकों के मोबाइल से उनके वारिसों का पता लगाया गया। मृतकों में दीपक बंसल लुधियाना की बंसल पेंट फेक्ट्री के मालिक का बेटा है और उसके साथ तीन अन्यों की पहचान अंशुल, अरविंद ओर संजय के रूप में हुई है. फिलहाल ट्रक चालक के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

