साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर BJP सख्त, डिफेंस कमेटी से निकाली गईं साध्वी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताना बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। नाथूराम गोडसे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताना बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। नाथूराम गोडसे पर दिए गए बयान के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में साध्वी प्रज्ञा को नहीं आने का फरमान भी सुनाया गया है।

साध्वी प्रज्ञा का बयान निंदनीय – जेपी नड्डा

जानकारी के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति भी बड़ी कार्यवाही करेगी। साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है। साध्वी प्रज्ञा पर बोलते हुए बीजेपी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, संसद में साध्वी प्रज्ञा का बयान निंदनीय है। बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *