ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल हो गया है। जी हां, ये बात एक स्टडी में सामने आई है। दरअसल, इंटरनेशनल एसओएस रिस्क एडवाइस्ड कंपनी ने एक शोध किया है। यह कोई पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान इस तरह की किसी सूची में शामिल किया गया है।
इससे पहले वर्ष 2016 में रिचेस्ट डॉटकॉम ने जो सूची जारी की थी उसमें भी पाकिस्तान को खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बताया था। रिचेस्ट डॉटकॉम ने जो सूची जारी की थी, उसमें भी पाकिस्तान को खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बताया था। इससे पहले यह कंपनी हर वर्ष दुनिया के उन मुल्कों का जायजा लेती है जहां पर सैलानियों के खतरा अधिक होता है। वहां पर सुरक्षा के अलावा मेडिकल और रोड सेफ्टी पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

