ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय न्यूज: प्रदेश के विभिन्न सरकारी कालेजों में पढऩे वाली छात्राओं को उनके घर से कालेज तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा देने के लिए 181 बसों को लगाया जाएगा। यह बात हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि, राज्य सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत प्रदेश के सरकारी कालेजों में पढऩे वाली छात्राओं को उनके निवास स्थान गांव या कस्बा से उनके कालेज तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा के सरकारी कालेजों में पढऩे वाली बेटियों को यातायात की चुनौती से चिंतामुक्त करके उनको कालेज तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने उनके लिए विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी कालेजों के प्राचार्यों से 30 नवंबर तक विवरण मांगा है ताकि उनका रूट बनाया जा सके।


