ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के सोहना में आज एक गेंगस्टर के घर में घुसकर तीन गोलियों से छन्नी कर दिया गया। इस घटना के बाद गंभीर हालत के चलते घायल को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन गैंगस्टर अशोक राठी की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
बता दें कि अलीपुर में रहने वाले गैंगस्टर अशोक राठी से मिलने उसके घर तीन बदमाश पहुंचे थे और पहले तो उनके के बीच बातचीत हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही बदमाशो ने एक के बाद एक कई गोलियां अशोक राठी को मार दी और मौके से फरार हो गए। जिसके चलते गैंगस्टर अशोक को गंभीर हालत में गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उधर, परिजनों की शिकायत के आदार पर पुलिस ने तीन नामजद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि गैंगस्टर अशोक राठी पर तकरीबन 26 आपराधिक और संगीन मामले दर्ज थे, जिसमें हत्या के मामलों में अशोक राठी उम्र कैद की सजा काट रहा था और बीती 17 जुलाई 2019 को जमानत पर जेल से बाहर आया था।


