गर्भवती महिला की सड़क हादसे में हुई थी मौत, अब बच्चे ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला कोे एक ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला कोे एक ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें महिला की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पेट में पल रहे बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Death

बताया जा रहा है कि एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ चंडीमंदिर में दर्शन करने के बाद अलीपुर कॉलोनी में अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की डिलीवरी करवाई गई और बच्चे को जिंदा बचा लिया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *