ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कैबिनेट में अहम पद संभालते ही नव नियुक्त गृह मंत्री अनिल विज ने् अपना फिर से गब्बर अवतार अपना लिया है। बता दें कि अनिल विज ने अचानक पानीपत पुलिस थाने पहुंकर छापा मारा, तो थाने में कई कर्मचारी नदारद पाए गए। इस दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
बता दें कि हरियाणा में गब्बर कहे जाने वाले अनिल विज एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गए हैं। अनिल विज पहले भी काम को लेकर सख्त रहे हैं और कई अधिकारियों को सस्पेंड कर चुके हैं। अब नया- नया कार्यभार संभालने के बाद विज ने फिर से दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर अपने एक्टिव मोड में होने का प्रमाण दिया है।

