ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अपने समकक्ष अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि से रॉबर्ट लाइटहाइज़र से 13 नवंबर को मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में “बकाया द्विपक्षीय मुद्दों” पर चर्चा की जायेगी।यह वार्ता भारत द्वारा घरेलू चिंताओं का हवाला देते हुए एशिया के अधिकांश हिस्से को कवर करने वाले चीन समर्थित व्यापार समझौते से बाहर निकलने के मुद्दों के बाद होने वाली है।
बयान के मुताबिक, पीयूष गोयल ब्राजील में ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां मौजूदा वैश्विक आर्थिक और व्यापार वातावरण की मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

