ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में बढ़ती प्याज की कीमतें लोगों को खून के आंसू रूला रही हैं। वहीं, रिटेल में प्याज के दाम 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। प्याज बाजार में चल रही कालाबाजारी की आशंका में सोमवार को देशभर में प्याज कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इनकम टैक्स की टीमों ने 100 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापे मारे।
मिली जानकारी के अनुसार, देशभर में इनकम टैक्स की अलग-अलग टीमों ने दिल्ली, राजस्थान,गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, नागपुर, नासिक और मुंबई में प्याज कारोबारियों के ठिकाने पर छापे मारे हैं। इस कार्रवाई में कारोबारियों के प्याज स्टाक चेक किए गए।
प्याज कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में बढ़ती प्याज की कीमतें लोगों को खून के आंसू रूला रही हैं। वहीं, रिटेल में प्याज के दाम 100…
