हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए किया ये बड़ा ऐलान, जानें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। अब छोटे किसानों को गैर-बासमती धान पर 100…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। अब छोटे किसानों को गैर-बासमती धान पर 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस के साथ-साथ पराली प्रबंधन करने पर 1000 रुपये प्रति एकड़ की दर से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
CM MANOHAR LAL

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों के साथ पराली प्रबंधन योजना की समीक्षा की। प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों में स्ट्रा बेलर भिजवाए गए। पराली को आग लगाने पर पुलिस कार्रवाई के साथ साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। 6 से 15 नवंबर के बीच मंडियों में गैर बासमती धान बेचने वाले किसानों को इस योजना का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के अंतर्गत लाभ मिलेगा। सभी उपायुक्तों को पराली प्रबंधन कार्य की प्रतिदिन आधार पर समीक्षा करके रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *