ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंंने अपने ट्वीटर अकांउट पर लिखा है कि, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से देश का सामाजिक ताना-बाना और मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने हरियाणा की जनता से अपील भी की है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का सम्मान करते हुए आपस में प्रेम, सद्भाव व भाईचारा बनाए रखें।
अयोध्या प्रकरण पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया फैसला ऐतिहासिक है। इस फैसले से देश का सामाजिक ताना-बाना और मजबूत होगा।
मेरी सभी से अपील है कि #SupremeCourt के फैसले का सम्मान करते हुए आपस में प्रेम, सद्भाव व भाईचारा बनाए रखें।#AYODHYAVERDICT
— Manohar Lal (@mlkhattar) November 9, 2019
