ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समक्ष पाकिस्तानी मुख्य मंत्री इमरान खान द्वारा अपने-अपने देशों में उद्घाटन करने के बाद, दुनिया भर के हजारों सिक्ख तीर्थयात्री जो करतारपुर साहिब गलियारे के ऐतिहासिक उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनका इंतजार खत्म हुआ।
आज सुबह पीएम मोदी सबसे पहले अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर ऐतिहासिक बेर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। फिर डेरा बाबा नानक के दर्शन के लिए जाने से पहले उन्होने करतारपुर कॉरिडोर के यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह के पश्चात 500 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया, जो करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब की यात्रा करने के लिए गऐ। पाकिस्तानी प्रधान मंत्री इमरान खान ने पहुंचे पहले सिक्ख समूह का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर गलियारे का किया उद्घाटन
ऐतिहासिक यात्रा का मार्ग प्रशस्त करते हुए, पीएम मोदी ने गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर की एकीकृत चेक पोस्ट का उद्घाटन किया।
पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को दी बधाई
गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर के एकीकृत चेक पोस्ट के उद्घाटन के मौके पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की और गुरू साहिबान के 550वें प्रकाश पर्व की बधाई दी।

