ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी ने पार्टी को और मजबूती देने के लिए तीन नए जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह के बाद इन नई नियुक्तियों की सूची जारी की हैं।
निशान सिंह ने कहा कि, पार्टी ने रादौर से मौजूदा हलका प्रधान एवं विधानसभा 2019 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी मांगे राम गुड़यानी को यमुनानगर जिले का प्रधान बनाया है। गुड़यानी लंबे समय से जेजेपी संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला से जुड़े हुए हैं और पिछले 18 सालों से मुस्तफाबाद अनाज मंडी के व्यापार सैल के अध्यक्ष हैं।
पार्टी ने करनाल जिले में प्रेम शाहपुर को जिला अध्यक्ष बनाया हैं। प्रेम शहापुर 1992 में जुंडला हलके से इनेलो के प्रधान थे। वहीं करनाल जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रहे हैं।
वहीं जेजेपी ने नूंह जिले में विधानसभा 2019 के चुनाव में प्रत्याशी रहे एवं पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव तैय्यब हुसैन घासेड़िया को जिला अध्यक्ष के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
