थोड़ी देर में आने वाला है अयोध्या पर फैसला, PM मोदी ने भी किया ट्वीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज  अपना फैसला सुनाने वाली है। इस मामले को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज  अपना फैसला सुनाने वाली है। इस मामले को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है। पीएम ने कहा कि अयोध्या पर फैसले को किसी समुदाय की हार और जीत के रुप में नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, वो किसी की हार जीत का नहीं होगा।

पीएम ने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सब की प्राथमिकता यह रहे की ये फैसला भारत की शांति,एकता और सद्भावना की महान पंरपरा को और बल दे। पीएम ने एक और ट्वीट कर कहा कि देश की न्यायपालिका के मान- सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए समाज के सभी पक्षों ने सामाजिक- सांस्कृतिक संगठनों ने और सभी पक्षकारों ने बीते दिनों सौहार्दपूर्ण व सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए जो प्रयास किए हैं, वे सब स्वागत योग्य हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद हमें भी साथ मिलकर सौहार्द बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *