फेसबुक पर शिकार तलाश कर ठगी करने वाले 3 नाइजीरियनों को पुलिस ने पकड़ा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से दोस्ती करके उन्हें तोहफा और पार्सल भेजने का झांसा देने वाले तीन नाइजीरियनों को गिरफ्तार किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से दोस्ती करके उन्हें तोहफा और पार्सल भेजने का झांसा देने वाले तीन नाइजीरियनों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे। पुलिस ने बताया है कि तीनों ही आरोपी विदेश बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिनों की रिमांड पर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

bribe

पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वो फेसबुक के जरिए अपना शिकार चुनते थे और अपना टारगेट सेट करके उसे फ्रेड रिक्वेस्ट भेजते थे। इसके बाद मैसेज पर बात की जाती थी और कई इंटरनेशनल कॉलिंग एक और वेबसाइट के जरिए चेट करते थे। जब उन्हें लगने लगता था कि शिकार फंस चुका है, तो उसे तोहफा भेजते थे। इतना ही नहीं विश्वाक जीतने के लिए कहते थे कि महंगा तोहफा भेजा है।

facebook

जिसके बाद अपने शिकार के पास एक आरोपी कस्टम विभाग का अधिकारी या फिर कर्मचारी बनकर फोन करते और फोन करने वाला ये कहता कि उनका गिफ्ट आया हुआ है। इसके बाद आरोपी गिरफ्त महंगा बताकर जुर्माना और जेल भेजने की धमकी देते, ताकि शिकार डर जाए और पीड़ित व्यक्ति से पैसे ठग कर अकाउंट में डलवाते थे। आरोपियों ने पीड़िता कपिल से भी 17 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया ता। जिसके बाद पीड़ित मे पुलिस को शिकात देते हुए मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने जब जांच की, तो तीनों नाइजीरियनों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *