‘TATA ग्रुप’ पर चला इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का चाबुक, 6 ट्रस्टों के रजिस्ट्रेशन किए रद्द

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘टाटा ग्रुप’ पर इनकन टैक्स डिपार्टमेंट का चाबुक चला है। टाटा ग्रुप के 6 ट्रस्टों के रजिस्ट्रेशन को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘टाटा ग्रुप’ पर इनकन टैक्स डिपार्टमेंट का चाबुक चला है। टाटा ग्रुप के 6 ट्रस्टों के रजिस्ट्रेशन को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रद्द कर दिया है। वहीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आदेश पर टाटा ग्रुप ने आपत्ति जाहिर की है। रद्द किए गए ट्रस्टों में जमशेतजी टाटा ट्रस्ट, आर डी टाटा ट्रस्ट, टाटा एजुकेशन ट्रस्ट, टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, सार्वजनिक सेवा ट्रस्ट और नवजबाई रतन टाटा ट्रस्ट शामिल हैं।

Income tax

टाटा ट्रस्ट ने साल 2015 में ही इन ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन को इनकम टैक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत सरेंडर कर दिया था। इस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बीते दिनों इन ट्रस्ट के फिर से मूल्यांकन का फैसला किया था। अब मूल्यांकन के बाद आयकर विभाग ने 31 अक्टूबर, 2019 से इन ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन को कैंसिल करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *