ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब इनेलो ने प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक बुलाई है। 3 नवंबर यानी की कल चंडीगढ़ में सुबह साढ़े ग्यारह बजे सेक्टर- 27 के जाट भवन में ये बैठक होगी। वहीं, इस बैठक में राज्य कार्यकारिणी के पद अधिकारियों को भी बुलाया गया है।
इनेलो की तरफ से जो निमंत्रण भेजा गया है उसमें लिखा है कि इनेलो के सभी जिला प्रधानों को ये सूचित किया जाता है कि 3 नवंबर, 11.30 बजे, जाट भवन चंडीगढ़, सेक्टर- 21 ए में राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और प्रकोष्ठों के सभी प्रदेश अध्यक्ष, जिला प्रधान, हल्का प्रधान, शहरी प्रधान, सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष और विधानसभा में रहे उम्मीदवार इस बैठक में भाग लेंगे।
आपको बता दें कि हरियाणा के सबसे मजबूत विपक्ष रहे इंडियन नेशनल लोकदल ने विधानसभा चुनाव में केवल 1 ही सीट हासिल की है, वो भी वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने ऐलनाबाद से जीत हासिल की है।

