ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ रहे हैं, मौसम विभाग के अनुसार 3 नवंबर तक यानि कल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण कल यानी 3 नवंबर तक गरज- चमक के साथ कहीं- कहीं बूंदाबांदी या फिर हल्की बारिश संभावित है।

बता दें कि दिवाली के बाद से ही हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सर्दियां भी शुरू होने वाली है और मौसम में बदलाव से ये अनुमान लगाया जा रह है कि इस बार अधिक सर्दी पड़ सकती है। बारिश से ठंड अचानक बढ़ सकती है।
