ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रियल्टी शो ‘बिग बॉस-13’ किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है। बीते दिनों लोगों ने इसके कंटेंट को आपत्तिजनक बताते हुए इसे बंद करने की मांग उठाई। वहीं हाल ही में इस शो पर सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट नाम पर खुलासा हुआ है।
दरअसल, बिग बॉस-13′ के फैनपेज ‘बिग बॉस खबरी’ के मुताबिक इस बार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट और राजनीतिक विशेषज्ञ तहसीन पूनावाला को शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने के लिए सबसे ज्यादा फीस का भुगतान किया जा रहा है।
तहसीन पूनावाला बिग बॉस 13 के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट हैं। उन्हें 21 लाख रुपये प्रति महीना दिया जा रहा है।


