ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मंत्री विपुल गोयल की एक मामले को लेकर मुश्किले बढ़ गई हैं। नारनौल की सीजेएम कोर्ट ने कुर्सी जाती ही पूर्व मंत्री विपुल गोयल के खिलाफ एक समन जारी किया है और उन्हें 12 दिसंबर 2019 को अदालत में भी पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
क्या था पूरा मामला-
आपको बता दें कि पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने नारनौल में 1 साल पहले हुई जन परिवेदना समिति की बैठक में कनीना एसडीएम को बुलाया था, लेकिन
एसडीएम संदीप छुट्टी पर थे। एसडीएम संदीप को उपस्थित न देख विपुल गोयल गुस्से में आ गए और उन्होंने गुस्से में एसडीएम और उनके पिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद एसडीएम ने पूर्व मंत्री के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी।
वहीं, इस मामले में अब कोर्ट के पूर्व मंत्री को समन जारी करने और कोर्ट में पेश होने के आदेश के बाद एसडीएम संदीप सिंह ने इसे सच्चाई की जीत बताई है। संदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने 19 सिंतबर को अवकाश लिया था और 20 सितंबर के लिए उपायुक्त को बोल दिया था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके विभाग से संबंधित कोई मामला ही नहीं था और उनका उपस्थित होना या होना भी मायने नहीं रखता था। एसडीएम ने कहा कि मंत्री द्वारा ऐसी टिप्पणी करना गलता था, इसलिए मामले को कोर्ट में लेकर गए।


