Happy Diwali 2019: दीपावली का त्यौहार क्यों मनाते हैं ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा और पवित्र त्यौहार है | दिवाली भारत में ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों में भी मनाई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा और पवित्र त्यौहार है | दिवाली भारत में ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों में भी मनाई जाती है | दिवाली का त्यौहार भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है | दिवाली का त्यौहार अक्टूबर या नवंबर महीने में मनाया जाता है | इस दिन पूरा देश दिवाली के त्यौहार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाते है |

Diwali

दिवाली के कुछ दिन ही पहले लोग तैयारियों में जुट जाते है | घरों की साफ़ -सफाई और बाजारों को एक दुल्हन की तरह रोशनी से सजाया जाता है | इस दिन लोग अपने घरों में दिए जलाते है | पटाखे फोड़ते है | मिठाइयां बांटते है | एक दूसरे को बधाई देते है | दिवाली का त्यौहार सबके लिए खुशियां लेकर आता है, बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पसंदीदा त्यौहार है |

Diwali

आपको बता दे इस दिन भगवान श्री राम रावण को मारकर 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे | इस ख़ुशी में वहां के सभी लोगों ने दीपक जलाये थे | इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी | तब से लेकर अब तक हर साल इस दिन को दीवाली के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है |

Diwali

दिवाली के दिन लोग शाम को माता लक्ष्मी और गणपति की पूजा अर्चना करते है | जिसके बाद लोग अपने पड़ोसियों को प्रसाद-मिठाई और उपहार गिफ्ट के रूप में इत्यादि देते है | ये त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है |

Diwali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *