BJP को सत्ता का ताज दिलाने के लिए क्या JJP बनेगी किंगमेंकर ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में जीत का जश्न मना रही बीजेपी को हरियाणा से जरा सा झटका लगा है। दरअसल, 25 अक्तूबर को हरियाणा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में जीत का जश्न मना रही बीजेपी को हरियाणा से जरा सा झटका लगा है। दरअसल, 25 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा के नतीजे सामेन आ गए है। नतीजों के अनुसार, बीजेपी ने 40 सीटों और कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की। 40 सीटों पर फतेह हासिल कर बीजेपी अभी बहुमत कुछ से दूर है।

haryana

हरियाणा में अब सरकार बनाने की चाबी दुष्यंत चौटाला  की पार्टी जेजेपी और निर्दलीय सात विधायकों के हाथों में आ गई है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी 40 सीट पाकर बहुमत से छह सीट पिछड़ गई है।
वहीं, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संकेत दिया कि बीजेपी अगली सरकार के लिए दावा पेश करेगी। लेकिन देखना यह देखना यह होगा कि, बीजेपी को सत्ता की चाबी दिलाने के लिए जेजेपी किंगमेकर बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *