ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी में बदलाव करने की पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल, सोनिया गांधी ने कश्मीर जैसे मुद्दों पर बोलने के लिए ‘थिंक टैंक कमिटी’ टीम बनाई है। इस टीम का काम हर महत्वपूर्ण विषय पर पार्टी की लाइन तय करना और मीडिया के सामने उसे स्पष्ट रूप से रखना होगा। 
इन्हें मिली टीम में जगह
21 सदस्यीय थिंक टैंक कमिटी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कपिल सिब्बल, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अहमद पटेल इस टीम का हिस्सा होंगे। वहीं, अधीर रंजन चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई वरिष्ठ और युवा नेता भी इसका हिस्सा हैं।
