ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि विधानसभा आम चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में राजकीय कन्या स्कूल, प्रेम नगर, सुबह 9-45 बजे मतदान करेंगे।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला गांव डागरा सुबह 7 बजे, केंद्रीय मंत्री श्कृष्ण पाल गूर्जर, राजकीय स्कूल, सेक्टर-28, फरीदाबाद सुबह 7 बजे, राव इंद्रजीत, केंद्रीय मंत्री, गांव रामपुरा, रेवाड़ी, सुबह 11 बजे मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। भाजपा प्रत्याशी कविता जैन 21 अक्टूबर की सुबह 7 बजे मतदान केंद्र डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल,सेक्टर 15 में बूथ संख्या 48 पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।

