Noida: फर्जी एयरलाइंस कंपनी की हकीकत आयी सामने, कई व्यक्तियों को बनाया शिकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– रोजगार की खोज मे अक्सर बेरोजगार युवा गलत काम में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा का सामने आया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– रोजगार की खोज मे अक्सर बेरोजगार युवा गलत काम में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा का सामने आया है, जहां एक फर्जी एयरलाइंस कंपनी नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवकों को ठगने का गोरखधंधा चला रही थी।
रवीवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नोएडा पुलिस ने बेरोजगार युवकों को ठगने वाले इस एयरलाइंस कंपनी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस जानकारी मुताबिक ये लोग जॉब पोर्टल ऍप्लिकेशन्स से उन लोगो का नाम और प्रोफाइल सर्च करते थे, जिन्हे नकरी की जरूरत होती थी। ऐसे लोग बेरोज़गारी की वजह से आसानी से इनके झांसे में आ जाते थे।
फर्जी रजिस्ट्रेशन पर करवाते थे दस्तख्त
पुलिस ने बताया कि, ये लोग फ़र्ज़ी एयरलाइन्स कंपनी चलाते थे और जरूरतमंद युवाओं को अपने झांसे में फंसाते थे। ये खुद को विदेशी कंपनी का बताकर कई मासूमो को अब तक अपने झांसे में फंसा चुके हैं। ये आरोपी बहुत शातिर तरीके से लोगो को नौकरी झांसा देकर जाली डॉक्युमेंट की कॉपी भेजकर उनसे रजिस्ट्रेशन के पैसे ले लिया करते थे और फिर कमीशन की डिमांड किया करते थे। पुलिस ने बताया कि, ये आरोपी सिम बदल- बदल कर लोगो से पैसो की मांग करते थे।
एक शख्स से 20-25 हजार तक की ठगी
फिलहाल पुलिस ये पता लगा रही है कि, पकड़े गए आरोपी कितने समय से इस गोरखधंधे का व्यापार कर रहे हैं और अब तक कितने लोगो को शिकार बना चुके हैं। पुलिस का कहना है कि, ये आम तौर पर एक शख्स से 20-25 हजार तक की वसूली किया करते थे और पुलिस को इन पर शक न हो। इस लिए ये इस काली कमाई के पैसो को एक रिक्शेवाले के अकाउंट पर ट्रांसफर कीया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *