ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा की तारीख की उलटी गिनती शुरू हो गई है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं नेताओं से लेकर स्टार प्रचारकों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। कैबिनेट मंत्री कविता जैन के पक्ष में प्रचार करने के लिए सोनीपत पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर निशाने साधे। सीएम ने कहा कि, भाजपा सरकार में दोनों पार्टियों के नेताओं के जो कुर्ते और पायजामे हैं, वह खूंटी पर टंगवा दिए हैं। आगे कहा कि, हम 75 से ज्यादा सीटें लेकर सरकार बना रहे हैं।

