सिरसा को अपना किला मानने वाले आज आपस में ही भिड़े – पीएम मोदी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन है, पीएम नरेंद्र मोदी आज सिरसा के ऐलनाबाद में बीजेपी के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन है, पीएम नरेंद्र मोदी आज सिरसा के ऐलनाबाद में बीजेपी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। चौटाला परिवार का गढ़ माने जाने वाले सिरसा में मोदी ने जमकर चौटाला परिवार पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि लोग इस इलाके को अपना किला मानते थे, आज वो अंदर ही अंदर भिड़ गए हैं।

modii1

उन्होंने कहा कि ये सिद्धांतों की लड़ाई नहीं है, पूरा कुनबा इसलिए लड़ रहा है क्योंकि इनका मलाई बांटने का झगड़ा चल रहा है। पीएम ने कहा कि मलाई कितनी होगी, जिसे बांटने के लिए एक ही परिवार के सभी लोग आमने- सामने आ गए हैं। अब उन्हें हमेशा के लिए ही छुट्टी दे दो। तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि जितना माल इकट्ठा किया है, उसे आपस में बाट लो क्योंकि और लूटने नहीं देंगे।

modii2

जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि बीजेपी के धुर विरोधी भी आज मान रहे हैं कि सामान्य से सामान्य घर में भी नियुक्ति पत्र पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिना नेता के आजू-बाजू घूमे नौकरी नहीं मिलती थी। लेकिन हम कहते हैं कि अगर आपका हक है, तो नौकरी मिलनी चाहिए, फिर काहे की पर्ची और काहे की खर्ची, प्रदेश में इस पर ताला लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *