ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फेस्टिवल सीजन के बीच लोगों को एक दिन लोगों को पैसों की दिक्कत से जूझना पड़ सकता है। दरअसल 22 अक्टूबर को बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। 22 अक्टूबर को देश के दो बड़े बैंकिंग यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है।
हालांकि, देश के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक का कहना है कि, इस हड़ताल का असर उनके संचालन पर कम होगा। एसबीआई ने कहा है कि उसके अधिकतर स्टाफ इन दोनों यूनियनों के सदस्य नहीं है।

