दुष्यंत चौटाला को धमकी मिलने के मामले में पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला, पढ़िए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुष्यंत चौटाला को धमकी देने के मामले में पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि 24 अक्टूबर तक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुष्यंत चौटाला को धमकी देने के मामले में पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि 24 अक्टूबर तक एक PSO दुष्यंत चौटाला के साथ तैनात रहेगी। इसके साथ ही दुष्यंत 24 घंटे के बाद भी सुरक्षा की मांग कर सकते हैं और सरकार आवेदन पर ही इससे संबंधी फैसला लेगी। वहीं, हाईकोर्ट ने ये भी कहा है कि दुबई के गैंग द्वारा दुष्यंत चौटाला को कथित धमकी मिलने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जांच की जा रही है। कोर्ट ने ये भी कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय 25 नंबर को अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप देगा, कि क्या सही में दुष्यंत चौटाला की जान को खतरा है नहीं।

बता दें कि जननायक जनता पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला को दुबई से 15 अक्टूबर को धमकी मिली थी,किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन के जरिए धमकी दी थी। बताया जा रहा था कि धमकी देने वाला शख्स दुनिया के सबसे बड़े गैंग का सदस्य है। जिसके बाद दुष्यंत चौटाला ने इस मामले को लेकर डीजीपी को दी थी और सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *