ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चाओं में रहे अनूप जलोटा और जसलीन मथारू इन काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, पिछले सीजन में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू दोनों एक कपल के रूप में बिग बॉस 12 में आए थे। बाद में दोनों ने ही ये बयान दिया था कि, इनके बीच केवल गुरु और शिष्य का संबंध है, इसके अलावा और कुछ भी नहीं है।
इस बात को साबित करने के लिए अनूप जलोटा अब एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। उसका नाम है ‘वो मेरी स्टूडेंट है’। फिल्म में अनूप ही लीड एक्टर होंगे और उनकी हिरोइन होंगी जसलीन मथारू। 16 अक्टूबर को उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। इसमें वो हाथ में गन पकड़े हुए कूल अंदाज में दिख रहे हैं और जसलीन स्टूडेंट के लुक में हैं।

