बीजेपी ने कांग्रेस राज में शुरू की योजनाओं को बंद कर जनता से किया अन्याय- हुड्डा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दादरी के गांव समसपुर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की नियत और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दादरी के गांव समसपुर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की नियत और नीति दोनों ही ठीक नहीं हैं। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने द्वेष भावना से काम करते हुए हर वर्ग के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है, निश्चित रूप से कांग्रेस बहुमत से जीतेगी और सरकार बनाने के 24 घंटे बाद ही किसानों के कर्जे माफ करेगी।

hooda charkhi1

दरअसल, भूपेंद्र हुड्डा दादरी के गांव समसपुर में बीजेपी प्रत्याशी नृपेंद्र सांगवान के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। जनता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि दादरी से उनका पुराना रिश्ता है। हुड्डा ने बताया कि उनकी दादी दादरी से थी और यही वजह है कि कांग्रेस के 10 साल के राज में दादारी के लिए अनेक विकासकार्य करवाए हैं।

hooda charkhi

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल में उन्होंने हरियाणा को नंबर 1 बनाया था, लेकिन भाजपा ने हर वर्ग की अनदेखी की और अपना कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा किसानों के साथ अन्याय किया गया है, स्वामीनाथन रिपोर्ट भी लागू नहीं की गई। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश का किसान कर्ज में डूब गया है और कांग्रेस राज में चलाई गई योजनाओं को भी बीजेपी ने बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *