आतंकियों ने पंजाब के दो व्यापारियों को मारी गोली एक की मौत दूसरा गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद आतंकवादियों ने अब बाहरी लोगों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद आतंकवादियों ने अब बाहरी लोगों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है | जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में आतंकियों ने 2 व्यापारियों को गोली मारी जिसमे से एक की मौत और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है | मृतक की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले से चरणजीत सिंह के रूप में हुई है |

खबर का पता चलते पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट भी किया है | ट्वीट में कहा- ‘शोपियां में आतंकवादियों द्वारा मारे गए चरणजीत सिंह के शव को उनके पैतृक गांव फाजिल्का लाने के लिए जम्मू-कश्मीर के अधिकारी हमारे संपर्क में है | मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारत सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की अपील की है |

आपको बता दे आतंकवादियों द्वारा मारे गए बाहरी लोगों का ये पहला मामला नहीं है | इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए है | 14 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक आतंकियों ने इस तरह की तीन वारदातों को अंजाम दिया | 14 अक्टूबर को शोपियां में राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर को दो आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी |

terrorist

बुधवार को आतंकियों ने सेब के व्यापारी को भी गोली मारी जिसके बाद व्यपारी की मौत हो गई | तो वही छत्तीसगढ़ का एक प्रवासी मजदूर की भी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी |

terrorist

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *