परिवारवाद की पार्टियां राज करने की सोच रखती हैं, लेकिन बीजेपी शराफत से चलती है- सीएम मनोहर लाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल ने आज रोहतक के लाखनमाजरा क्षेत्र में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल ने आज रोहतक के लाखनमाजरा क्षेत्र में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अलग- अलग पार्टियों के 48 साल बनाम 5 साल की तुलना करनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवारवाद की पार्टियां राज करने की सोचती हैं और अपना घर भर्ती हैं, लेकिन हमने किसी का घर नहीं भरना।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राज्य की कुछ पार्टियां जेल से चल रही हैं, वे हिरासत से चल रही हैं, लेकिन हमारी पार्टी शराफत से चल रही है। उन्होंने कहा कि महम विधानसभा मेरे लिए बेहद खास है, नीनदाना गांव और महम की धरती मेरी मां है, इसका कर्ज मैं कभी नहीं चुका सकता। बता दें कि 21 अक्टूबर को राज्य में विधानसभा के लिए मतदान होने हैं, जिसके चलते सभी नेता प्रदेश में प्रचार- प्रसार करने में जुटे हुए हैं, सीएम मनोहर लाल भी विधानसभा के दौरे पर हैं और जनता से वोट की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *