देखिए शिक्षा व्यवस्था के हाल: परीक्षा में छात्रों से पूछा- गांधीजी ने आत्महत्या कैसे की?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुजरात में शिक्षा विभाग की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई चौंक जाएगा। शिक्षा के नाम पर बच्चों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुजरात में शिक्षा विभाग की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई चौंक जाएगा। शिक्षा के नाम पर बच्चों के साथ खिलवाड़ कैसे होता है, यह इस मामले से साफ हो गया है। दरअसल,  गुजरात में नौंवीं कक्षा की गुजराती विषय की परीक्षा में एक प्रशन में पूछा गया कि ‘गांधीजी ने आत्महत्या कैसे की थी?’ यह सवाल चार अंक का था। यह मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने इसकी जांच शूरू कर दी है। लेकिन सवाल यह खड़ा हो रहा है कि, इस तरह पढ़ेगा इंडिया तो, कैसे बढ़ेगा इंडिया ?

question

इतना ही नहीं, शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाला एक और मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा के छात्रों से एक प्रश्न में अपने इलाके में शराब की बिक्री बढ़ने और शराब तस्करों द्वारा पैदा की जाने वाली परेशानियों के बारे में शिकायत करते हुए जिला पुलिस प्रमुख को एक पत्र लिखने के लिए कहा गया। यह देख बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी दंग रह गए। बता दें, गुजरात में शराब पर पूरी तरह से पाबंदी है। बावजूद इसके छात्रों से ऐसे बेतुके प्रशन पूछे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *