राफेल होता, तो उस समय भारत से ही करते एयरस्ट्राइक- राजनाथ सिंह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के असंध पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र किया, उन्होंने कहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के असंध पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि अगर उस समय राफेल जैसी उच्च तकनीक वाला मारक विमान होता, तो हमें पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के लिए बालाकोट जाने की जरूरत नहीं पड़ती। रक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि अगर ऐसा होता, तो भारत में रहकर ही आतंकी ठिकानों को खत्म कर पाते। अब हमारे पास राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट है।

दरअसल, देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हरियाणा में तीन अलग- अलग जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। वे बीजेपी के लिए प्रदेश की जनता से वोट की अपील कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मनोहर लाल सरकार भावांतर योजना अपने आप में ही बड़ी उपलब्धि है और ये योजना हरियाणा के अलावा किसी भी राज्य में नहीं है।

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में बिना किसी पर्ची- खर्ची के नौकरी देने का काम किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार से पहले हर कोई धारा 370 का विरोध करता था, लेकिन केवल पीएम मोदी ने इसे हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज आंतकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को हमने हर तरफ से घेरा हुआ है। चाहे वो बालाकोट एयरस्टाइक के जरिए घर में घुसकर आतंकियों को मारना हो या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी पोल खोलने की बात हो, हर तरीके से भारत ने पाकिस्तान को घेरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *