ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद विपक्ष बीजेपी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ता।
वहीं अब पीएम मोदी ने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा है कि, अगर उनमें हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों में भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये ऐलान करें कि वे अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे। नहीं तो ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे। महाराष्ट्र के जलगांव में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे।
