ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद में सैमसंग और वीवो के डिस्ट्रीब्यूशन दफ्तर में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग जिले के मुजेसर उद्योगिक छेत्र में एक मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन दफ्तर में लगी। फिलहाल आग लगने का क्या कारण है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
दमकल विभाग की आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है पर दफ्तर में पड़ा बहुत सा इलेक्ट्रॉनिक सामान जल चूका है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। दमकल विभाग केअधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

