ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तूल पकड़ रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने इनेलोके जारी हुए घोषणा पत्र पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि, इन सभी पार्टियों को जनता ने लोकसभा चुनावों में पूरी तरह से नकार दिया था। फिर इनके द्वारा घोषणा पत्र जारी करने का क्या औचित्य है। 
अनिल विज इतने में ही न रूके। कांग्रेस नेता भपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि,हुड्डा ने पार्टी में फूट पड़ने के बाद भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है, जबकि इनकी सरकार तो जेल के अंदर बनेगी।
