ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘वॉर’ मूवी का क्रेज दर्शकों को सिर चढ़कर बोल रहा है। इस एक्शन मूवी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। ‘वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी गजब कमाई की है। यह फिल्म इस साल सबसे तेज 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है।
मंगलवार को दशहरा की छुट्टी का इस फिल्म को काफी फायदा हुआ और यह फिल्म 7वें दिन ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म में इन दोनों सितारों के अंदाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

