पूर्व मंत्री संपत सिंह ने थामा भाजपा का दामन, अमित शाह की मौजूदगी में हुए पार्टी में शामिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मंत्री और 6 बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संपत सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मंत्री और 6 बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संपत सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। संपत सिंह ने महम में केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की है।

बता दें कि हाल ही में टिकट वितरण से नाराज होकर संपत सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कहा है। संपत सिंह पूर्व में मंत्री रह चुके हैं, उन्होंने हरियाणा के तीन लालों के साथ काम किया है। संपत सिंह चौधरी देवीलाल, बंसीलाल और भजनलाल के साथ काम कर चुके हैं। दरअसल, इस बार वो नलवा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे नाराज होकर ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी।

sampat singh

इतना ही नहीं संपत सिंह ने एक प्रेसवार्ता कर कांग्रेस के सभी नेताओं पर टिकट वितरण को लेकर भाई- भतीजावाद के आरोप भी लगाए थे। उन्होंने सीधे तौर पर सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्डा पर भी मदद न करने को लेकर आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *