सीएम के खिलाफ करनाल से चुनावी ताल ठोकने वाले तेज बहादुर यूपी में गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के करनाल से जेजेपी उम्मीदवार तेज बहादुर को यूपी में गिरफ्तार कर लिया गया है। करनाल में सीएम मनोहर लाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के करनाल से जेजेपी उम्मीदवार तेज बहादुर को यूपी में गिरफ्तार कर लिया गया है। करनाल में सीएम मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव में खड़े होने वाले तेज बहादुर को पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में धरने पर बैठे होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। तेज बहादुर पुष्पेंद्र के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे और उनको हर तरीके की सहायता देने का भी आश्वासन दिया था। इस दौरान पुलिस ने धरना दे रहे तेज बहादुर सहित 39 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, 5 अक्टूबर की रात बालू खनन में शामिल पुष्पेंद्र ने मोंठ के थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान पर फायर कर उनकी कार लूट ली थी। इस हमले में धर्मेद्र सिंह के चेहरे पर फायर बर्न के निशान भी पाए गए थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उसी रात पुलिस ने पुष्पेंद्र को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुष्पेंद्र के साथ उस वक्त 2 लोग और भी मौजूद थे, लेकिन वो मौके से फरार हो गए थे।

tej bahadur

6 अक्टूबर को पुष्पेंद्र यादव, विपिन और रविंद्र के खिलाफ मोंठ और गुरसराय थाने में 2 अलग- अलग मामले दर्ज किए गए। वहीं, इससे पहले पुष्पेंद्र पर कोई मामला दर्ज न होने का दावा किया गया था। ये भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने बीते दिनों पुष्पेंद्र का ट्रक पकड़कर सीज कर दिया था और अब पुष्पेंद्र का इंस्पेक्टर से विवाद सामने आ रहा है। इसी के चलते पुष्पेंद्र के परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया था और एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग की, जिसके चलते ये धरना किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *