ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी ने कांग्रेस के खिलाफ बगात के सुर छेड़ दिए हैं। सुभाष चौधरी ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए पार्टी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा पर भी आरोप लगाया है, उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मिली हार के कारण ही सैलजा ने उनको और कई नेताओं को टिकट नहीं दी है।
दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट काटे जाने पर पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी पार्टी से नाराज हो गए और उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान भी किया। जिसके बाद चौधरी ने जगाधरी अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक मीटिंग की और इसके साथ ही उन्होंने बसपा उम्मीदवार आदर्शपाल का समर्थन देने की भी घोषणा की। उन्होंने ये भी कहा कि बीएसपी प्रत्याशी आदर्शपाल को रिकॉड तोड़ जीत दिलवाएंगे।

