अनिल विज बोले- कांग्रेस है झूठ की फैक्ट्री, जनता का उठ गया पार्टी से मोह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के बयान दिया था कि, कांग्रेस सत्ता में आने पर किसानों व गरीबों के लोन माफ करेगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि, कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है। कांग्रेस अपनी लड़ाई छिपाने के लिए मुख्यमंत्री का नाम नहीं घोषित कर रही है क्योंकि इनकी सरकार तो बननी नहीं है।


अनिल विज ने कांग्रेस को निशाने पर लेेते हुए कहा कि, हर बार ये पार्टी चुनाव से पहले झूठे वायदे करके आज तक लोगों को गुमराह करती रही है। लेकिन अब लोग जागरूक हो गए हैं। लोग अब इनकी बातों में आने को तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *