ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। उम्मीदवार व नेता चुनावी प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के रेवाड़ी जिले में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, हरियाणा में कांग्रेस का नाश हो चुका है।
कांग्रेस में तो जूतियों में दाल बंट रही है। आने वाले 10 वर्षों में कांग्रेस का बोलबाला तक खत्म हो जाएगा। आगे कहा कि, प्रदेश में बीजेपी का बोल बाला है और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी की जीत होगी। रेवाड़ी विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार सुनील मुसेपुर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत ने ये बातें कहीं।

