ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है, लेकिन राजनीति में उथल- पुथल लगातार जारी है। कई नेता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी में शामिल हो रहे हैं। अब बादली से कांग्रेस पार्टी के दो बार विधायक रह चुके नरेश शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया है।
वहीं, इनेलो के पूर्व जिला अध्यक्ष कर्मवीर राठी भी भाजपा में हो गए। इन सभी नेताओं को बेरी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई और पार्टी में स्वागत किया।

